छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त: कलेक्टर संभालेंगे शहरों की जिम्मेदारी… महापौर और सभापति का कार्यकाल खत्म; अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 के मेयर और सभापति का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इन निगमों के संचालन की जिम्मेदारी अब प्रशासकों के हाथों में होगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के तहत रायपुर नगर निगम का प्रशासक रायपुर का कलेक्टर होगा। इसके अलावा, राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगमों के प्रशासक भी संबंधित जिलों के कलेक्टर होंगे। इस बदलाव के बाद नगर निगमों में महापौर और जोन अध्यक्ष जैसे पद अब प्रभावहीन हो जाएंगे। कलेक्टर ही इन नगर निगमों के कामकाज की देखरेख करेंगे और निर्णय लेंगे। यह व्यवस्था निकाय चुनाव तक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...