राजनांदगांव : ​10 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गढ़चिरौली में नक्सल संगठन की सीनियर लीडर विमला चंद्रा उर्फ तारक्का सहित 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इन नक्सलियों को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीश के सामने सरेंडर कराया है।

विमला 38 साल नक्सल संगठन में सक्रिय रही है। सरेंडर करने वालों में विमला चंद्रा उर्फ तारक्का 62 साल की है, जो 1986 से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। विमला गढ़चिरौली क्षेत्र में बतौर सीनियर लीडर संगठन को संभाल रही थी। वहीं सरेंडर करने वालों में हार्डकोर नक्सली सुरेश बैसागी, कल्पना गणपति तोर्रेम, अर्जुन तानु हिमाची, विनता सुकुल, सम्मी पांडू, निशा बोडका, श्रुति उगले, शशिकाल धुर्वे और सोनी सुक्की मट्‌टामी शामिल हैं।

सभी पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली में एक साल में कुल 31 हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...