भिलाई में भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू की मनाई जयंती, साहू समाज ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व. ताराचंद साहू की जयंती पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने सेक्टर 9 अस्पताल चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया। भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया। बता दें कि स्व. ताराचंद साहू गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे हैं। इसके अलावा दुर्ग लोकसभा से चार बार सांसद रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहू समाज भिलाई जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, खेद राम साहू, रमेश साहू, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, अंजोरा से लालचंद साहू, खैरागढ़ से आए नारायण साहू, विजय साहू, कबीर साहू, पंकज साहू, दीपक साहू, सूरज साहू, आयोजनकर्ता दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवकुमार साहू समेत सभी इकाई एवं तहसील के अध्यक्ष उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...