CG बिग ब्रेकिंग: लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का मिला शव, मर्डर कर सेप्टिक टैंक में छुपाई गई थी लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG

बीजापुर। बस्तर के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या हो गयी है। उनकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा आज हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी एक जनवरी से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर कोई लगातार खोजबीन की जा रही थी।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश घर से 2 किमी और बीजापुर थाने से पांच किमी की दूरी पर चट्टानपारा इलाके में सेप्टिक टैंक में मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी ह्त्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है।

बता दें कि मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया। कोई खबर नहीं मिलने पर युकेश चंद्रकार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मुकेश के गुमशुदगी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए IG सुंददराज पी ने आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही थी। उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया था कि टीम को पड़ताल के लिए एक्टिव किया गया है। जानकारी पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसके अलावा पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...