अमृत मिशन योजना पूर्णता की ओर: 11 एमएलडी की नई टंकी से भी मिलने लगा पानी, दुर्ग शहर हुआ टैंकरमुक्त…

भिलाई। शहर की शत-प्रतिशत् आबादी को ग्रीष्मकाल में भरपूर पानी देने दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में अमृत मिशन कार्य तेजी से जारी है। इसके तहत शहर की पूरी आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने लगातार प्रयास किया जा रहा है।

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल योजना की प्रगति की लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं जल प्रदाय कार्यो की निरंतर मॉनिटरिंग निगम आयुक्त हरेश मंडावी व तकनीकी विशेषज्ञ के साथ निगम के अधिकारी कर रहे हैं। अमृत मिशन के क्रियान्वयन से दुर्ग शहर टैंकर मुक्त होगा।

बता दे अमृत मिशन योजना के तहत शहर में कुल 6 टंकियों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इनमें से सभी पानी टंकियो का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में गिरधारी नगर, ट्रांसपोर्ट नगर व हनुमान नगर की पानी टंकियों से निगम प्रशासन द्वारा पानी की लगातार सप्लाई की जा रही है।

इससे शहर के पटरीपार क्षेत्र की आधी आबादी को लाभ मिल रहा है। वहीं जलगृह परिसर व पुलगांव पानी टंकी से पानी टेस्टिंग का कार्य जारी है। जल्द ही इन टंकियों से भी पानी की सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी ।
जल प्रदायगी के साथ जल के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान रखा जा रहा।

वहीं 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में निर्मित नई पानी टंकी में पानी टेस्टिंग का कार्य कर पानी की सप्लाई कर शुरू कर दी गई है। इसके तहत वार्ड 24 दीपक नगर आमदी मंदिर वार्ड, वार्ड 25 गायत्री मंदिर, वार्ड 26 संतरा बाड़ी व वार्ड 27 पोलसाय पारा के लगभग 20 हजार लोग लाभान्वित होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...