यूथ सिख सेवा समिति की ओर से मृतक के परिवार को सहायता… गुरुद्वारा में अंतिम अरदास और लंगर की सेवा का आयोजन

भिलाई। कुछ दिन पहले रामनगर में रहने वाले हरजीत सिंह की रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वह घर के कमाने वाले व्यक्ति थे, और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इस दुखद घटना के बारे में जानकारी मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने उनके परिवार से बात की और अंतिम अरदास और लंगर की सेवा का आयोजन किया।

आज, 5 जनवरी 2025 को, गुरुनानक नगर गुरुद्वारा साहिब में यूथ सिख सेवा समिति द्वारा सुखमनी साहेब जी का पाठ और गुरु के अटूट लंगर की सेवा की गई। इस आयोजन में सभी खर्चों की राशि समिति की ओर से दी गई।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के पांच उद्देश्यों में से एक यह भी है कि यदि किसी सिख परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो समिति उस परिवार की सेवा और मदद करती है। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह जी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...