जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मरने के लिए लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर लगाई छलांग, फिर जो हुआ…

दिल्ली। ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई, ये कहावत तो हमने अक्सर सुनी है। इस देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपको इस लाइन पर विश्वास हो जाएगा। जिसे देख हर कोई चौंक गया, क्योंकि यहां पर एक लड़की मरने के लिए मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर गई। फिर देखते ही देखते उसने उसने छलांग भी लगा दी। लेकिन CISF-पुलिस जवान की सूझबूछ से उसकी जान बच गई। यानि कूदने के बाद भी उसको कुछ नहीं हुआ।

यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया
दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की आज करीब 7 बजे सुसाइड करने के लिए मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई। वह वहां से कूदने की कोशिश कर रही थी, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे कूदने मना कया और बहुत समझाया। लेकिन वह मरने की जिद पर अड़ी रही। किसी की बात का उसपर कोई फर्क नहीं पड़ा। यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

ऐसे बची लड़की की जान
तमाम लोगों के मना करने के बाद भी लड़की अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान चुकी थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक CISF के जवान ने जब लड़की को दीवार पर चढ़ा देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। वह उसे नीचे आने की मिन्नतें करता रहा। इसी बीच उसने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए यह पूरी बात पास में मौजूद अपने साथियों को बताई। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे ताकि उसे बचाने की पूरी व्यवस्था हो जाए। दूसरी तरफ दीवार के नीचे एक बड़ा चादर लेकर सीआईएसएफ कुछ जवान पहुंच गए। जिससे अगर लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे उसकी जान बच जाए। वहीं दूसरी तरफ जवानों ने एंबुलेंस और लोकल पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन लड़की दीवार से उतरने को राजी नहीं हुई और छलांग लगा दी।

दीवार से छलांग लगाई तो वह चादर पर आ गिरी
जैसे ही लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार से छलांग लगाई तो वह चादर पर आ गिरी। जिससे उसकी जान बच गई। आनन-फानन में उसे पास में मौजूद लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती काराया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि लड़की के पैरों में हल्की चोट के निशान है। लेकिन वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...