महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए भारतीय डेंटल एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई ब्रांच का कार्यक्रम सम्पन्न, सर्वाधिक पदों पर महिलाओं की नियुक्त

दुर्ग-भिलाई। भारतीय डेंटल एसोसिएशन (IDA) दुर्ग भिलाई ब्रांच के 2025-2026 सत्र के लिए महिलाओं को सर्वाधिक पदों पर नियुक्त किया गया। रविवार, 5 जनवरी 2025 को होटल समायरा इन, प्रगति नगर, रिसाली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. फातिमा खान को अध्यक्ष, डॉ. दीप्ति राठौर और डॉ. सविता कब्डवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. शाहीन हमदानी को सचिव, और डॉ. स्मिता श्रीवास्तव को केंद्र प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, अन्य पदों पर डॉ. नावेद खान, डॉ. साकेत बन्छोर, डॉ. दिक्षाली इंदुरकर, डॉ. श्रेणिक नाहटा, डॉ. आस्था श्रीवास्तव, और डॉ. मीनल साटकर साहू की नियुक्तियां की गईं। इस कार्यक्रम में बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बालको के डॉ. दीपमाल्या चटर्जी और डॉ. श्रवण नाडकर्णी ने मुंह के कैंसर और उसके इलाज पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। 2024 के अध्यक्ष डॉ. मंजू यादव और डॉ. फातिमा खान ने वर्ष 2024 में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. आस्था श्रीवास्तव ने 2024 का बजट प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. गौरव अग्रवाल ने किया और कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. दीपक जैन, डॉ. समीर बर्डिया समेत कई सीनियर और जूनियर डेंटिस्ट उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...