दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी पर गिरी गाज… SP ने किया लाइन अटैच, जानिए क्या वजह आ रही सामने?

दुर्ग। दुर्ग पुलिस कप्तान जीतेन्द्र शुक्ला ने कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (TI) विजय यादव को लाइन अटैच कर दिया है। SP जितेंद्र शुक्ला के मौखिक आदेश पर विजय यादव को सोमवार की रात्रि लाईन अटैच का आदेश दिया। निरीक्षक विजय यादव ने पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए आज मंगलवार को सुबह पुलिस लाइन में अपनी आमद भी दे दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाकू बाजी के मामले में सही ढंग से कार्रवाई न करने थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को भारी पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार SP ने कहा कि, टीआई विजय यादव के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में भी लापरवाही सामने आई है। इसके चलते उन्होंने मौखिक आदेश देते हुए उन्हें दुर्ग कोतवाली थाना से हटाकर लाइन में अटैच किया है।

पुलिस विभाग के मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग कोतवाली में हुई चाकू बाजी के मामले में टीआई विजय यादव ने सही ढंग से कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने भी आरोप लगाया था कि फोन करने के बाद भी समय पर वहां पुलिस नहीं पहुंची थी। सके साथ ही एसपी ने इस मामले में टीआई को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी विजय यादव ने चाकू बाजी की धाराएं नहीं लगाई। इससे आरोपियों को फायदा मिला। इससे एसपी काफी नाराज हुए और उन्होंने तत्काल उन्हें कोतवाली थाने से हटने का मौखिक आदेश दे दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...