बंगाली समाज नववर्ष पर बढ़ाएगा हाथ: आगजनी के प्रभावितों को बाटेंगे नया वस्त्र, समाज विकट परिस्थिति में करता आ रहा सहयोग

भिलाई। पावर हाउस फल मंडी के पीछे स्थित सूर्या नगर बस्ती में हुए आगजनी से कई लोग बेघर हो गए। घर के बर्तन, फर्नीचर सहित कपड़े तक जलकर खाक हो गए। आगजनी के प्रभावितों को प्रशासन सहित कई संस्थाओं द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस) ने नववर्ष यानि पयला बोइशाख पर आगजनी से प्रभावित लोगों को नए वस्त्र और राशन वितरण करने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि पयला बोइशाख के दिन बंगाली समाज के लोगों द्वारा नए वस्त्रों का धारण किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 11 से 12 बजे के बीच समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित लोगों को नए वस्त्र और राशन का वितरण किया जाएगा।
ज्ञात हो कि भिलाई बंगाली समाज द्वारा समाज व देश हित में समय-समय पर प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आगजनी के प्रभावितों को राहत पहुंचाने भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस) के प्रमुखों द्वारा प्रभावितों के सहयोग सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सहयोग की इस कड़ी में समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से उपस्थिति की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...