छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व मंत्री की चुनाव याचिका पर सुनवाई… भिलाई नगर कांग्रेस MLA यादव के वकील को कोर्ट ने झूठी दलील देने पर लगाई फटकार! दिया अंतिम मौका, क्या जा सकती है देवेंद्र की विधायकी?

रायपुर। जेल में बंद भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा दायर की गई चुनाव याचिका पर सुनवाई की गई। इस दौरान कोर्ट ने देवेन्द्र यादव के वकील को जमकर फटकार लगाई। न्यायालय ने पूछा कि उन्होंने अभी तक शपथ पत्र क्यों नहीं पेश किया।

कोर्ट ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अब तक कई अवसर दिए जा चुके हैं, यह आखिरी मौका है। यदि शपथ पत्र के साथ जवाब नहीं दिया गया, तो मामला आगे बढ़ा दिया जाएगा। देवेन्द्र यादव के वकील ने दलील दी कि पिछले छह सुनवाई में वह अपने मुवक्किल से जेल में मुलाकात नहीं कर पाए, इसलिए शपथ पत्र पेश नहीं कर सके।

इस पर पूर्व मंत्री के वकील डॉ. निर्मल शुक्ला और देवाशीष तिवारी ने कोर्ट में बताया कि वे आठ बार देवेंद्र यादव से जेल में मिले। जब वकील की दलील झूठी पाई गई, तो कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी 2025 को तय की है। इस दौरान देवेंद्र यादव के वकील ने कहा कि अगर उनकी विधायकी रद्द होती है, तो इससे पूरे क्षेत्र की जनता उप चुनाव के कारण परेशान होगी। इस पर कोर्ट ने जवाब दिया कि वह इस मुद्दे पर बाद में फैसला करेंगे और 10 दिनों के भीतर अपना जवाब पेश करने को कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...