कल दुर्ग में रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: PM आवास योजना और किसान सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल… कलेक्टर ने लिया जायजा; जानिए शेड्यूल

दुर्ग। केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी 2025 को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान चौहान ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम और ग्राम खपरी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान 10 जनवरी को प्रातः 8.45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम नगपुरा हेलीपेड स्थल पहुंचेंगे।

चौहान दोपहर 12.05 बजे कार द्वारा हेलीपेड स्थल से जैन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.10 बजे मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। कृषि मंत्री चौहान दोपहर 12.30 बजे जैन मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे आत्मानंद स्कूल नगपुरा पहुंचेंगे और अपरान्ह 01.55 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कृषि मंत्री चौहान कार्यक्रम पश्चात् अपरान्ह 02 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नगपुरा पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 02.35 बजे प्रस्थान कर 02.55 बजे हेलीपेड नगपुरा पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 03.05 बजे मिनी स्टेडियम कुम्हारी पहुंचेंगे। वे यहां पर आयोजित किसान मेला कार्यक्रम में अपरान्ह 04.15 बजे तक शामिल होंगे। कृषि मंत्री चौहान कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 04.25 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगपुरा पहुंच कर कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम हेतु नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर समय पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कर लेने के निर्देशित किया। कलेक्टर चौधरी ने विश्राम गृह नगपुरा, हेलीपैड स्थल और पार्श्वनाथ मंदिर का भी अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्थलों पर समुचित प्रबंध कर लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, एएसपी अभिषेक झा और सुखनंदन राठौर, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम एच.एस. मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...