रायपुर में गौकशी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार: रात में पुलिस ने मारा था छापा… हिन्दू संगठनों ने दी थी जानकारी; SSP ने किया खुलासा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने गौकशी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें, की राजधानी के मोमिन पारा में स्थित एक घर में गौ मास बनयुआ जा रहा था। जिसकी सुचना पर हिन्दू संगठनों के साथ पुलिस मौके पर छापेमारी करने पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, दरम्यानी रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौमांस बिक्री किया जा रहा हैं।

इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुये एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल उक्त स्थान में स्थित मकान में रेड कार्रवाई किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के कमरे में एक व्यक्ति उपस्थित था, पुलिस पार्टी आते देख अन्य कई लोग मौके से भाग निकले थे। मौके पर उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम समीर मण्डल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने के दौरान कमरे में गौमांस, मांस काटने का बड़ा हथियार/चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री होना पाया गया।

जिस पर समीर मण्डल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी की पतासाजी कर सभी को पकड़ा गया।

सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौमांस, नायलोन रस्सी, लकडी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने का 04 बडा हथियार/चाकू तथा बिक्री रकम नगदी 2550 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 13/25 धारा 299, 325 बी.एन.एस. तथा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. समीर मण्डल पिता साईफल मण्डल उम्र 36 साल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जे एल नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा कलकत्ता पश्चिम बंगाल। हाल पता – दरगाह वाली गली मौदहापारा रायपुर।
  2. खुर्शीद अली, पिता गुलाम अली उम्र 30 साल निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
  3. मोह. मुन्तजीर हैदर उर्फ हैदर, पिता खुर्शीद अली उम्र 30 साल निवासी डॉ. भागवत क्लिनिक के सामने मोमिन पारा थाना आजाद चौक रायपुर।
  4. अशफाक अली, पिता खुर्शीद अली उम्र 47 साल निवासी मोमिनपारा जे के किराया भण्डार के सामने थाना आजाद चौक रायपुर।
  5. अरमान हैदर, पिता खुर्शीद अली उम्र 28 साल निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।
  6. मोह. ईरशाद कुरैशी, पिता मोह0 रज्जाक कुरैशी उम्र 28 साल निवासी बिलाल नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...