छात्रावास में बच्चा जन्म देने का मामला : आरोपी प्रेमी तेलंगाना से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर छात्रा से करता रहा दुष्कर्म

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छात्रावास में नवजात शिशु को जन्म देने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी ने नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म किया, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

हॉस्टल में कुछ दिन पहले छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया था और बाथरूम के खिड़की से नवजात को बाहर फेंक दिया था. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने छात्रावास प्रभारी को निलंबित भी किया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी.

बांगो पुलिस ने आरोपी ग्राम घुमानीडांड निवासी 20 वर्षीय राम कुमार कमरो को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था, जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म भी दिया. नवजात शिशु का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...