CG – पत्रकार के परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला: मां, पिता और भाई की चली गयी जान… आरोपी फरार… जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर जमीन विवाद की बाद सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर हमला किया गया है। घटना में पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी क्षेत्र की है। जगन्नाथपुर में पत्रकार का परिवार रहता था। आज दोपहर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पत्रकार के पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में पत्रकार की माता, पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। आरोपी ने जमीन विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर के डूबकापारा में जमीन को लेकर दो परिवार के बीच में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के कुछ लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना शुरू हो गई। इस दौरान माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार संतोष की माता पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। मृतकों में बसंती टोप्पो, माघे टोप्पो और बेटा नरेश टोप्पो शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...