दल्ली राजहरा में दया सिंह का ग्रैंड वेलकम: राम नवमी पर निकाली गई शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, दया बोले- श्रीराम के मार्ग पर चलें, हिंदूत्व का झंडा बुलंद करें

– मुख्य अतिथि के रूप में विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए दया सिंह
– हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए
भिलाई। वार्ड-44 खुर्सीपार के भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह का दल्ली राजहरा में भव्य स्वागत हुआ। श्रीराम नवमी पर दल्ली राजहरा में श्रीराम नवमी जन्मोत्सव समिति ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद दया सिंह शामिल हुए। जब दया सिंह दल्ली राजहरा के प्रवेशद्वार पर पहुंचे तो सैकड़ों युवाओं व आयोजन समिति ने भव्य स्वागत किया। ब्रिज के ऊपर से भी फूल बरसाए गए।

दया इस ग्रैंड वेलकम से गदगद हो गए। उन्होंने युवाओं को ऊर्जावान भाषण देते हुए कहा कि, प्रभु श्रीराम के मार्ग पर सबको चलना चाहिए। मर्यादापुरुषोत्तम के कण-कण में सफलता और हिंदूत्व के तत्व है। हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, हमें हिंदूत्व के झंडे को आगे और बुलंद करना है।

युवाओं को जागरूक करना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आज के इस आयोजन के बाद आने वाले वर्ष में श्रीराम नवमी में इससे भी भव्य आयोजन होगा। इसके लिए हम सभी को संकल्पित होकर काम करना होगा।

आपको बता दें कि, विशाल शोभायात्रा दल्लीराजहरा में निकाली गई। इस आयोजन से दल्ली राजहरा हिंदूत्व को लेकर अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ। जय-जय श्री राम के नारे लगे। लोग जय घोष लगाते रहे।

हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की। बच्चे से लेकर महिला व बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर हिंदूत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था का परिचय कराया।

डीजे के साथ नाचते हुए शस्त्र लहराते हुए लोग जय श्रीराम का जयघोष लगाते रहे। वार्ड नं 8 में शस्त्र पूजन और आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में नगर के विशाल मोटवानी, मदन, मैती, श्रीराम हिन्दू संगठन के सूरज गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय भान सिंह, टिभूराम निर्मलकर, आरएसएस नगर संघ चालक राजेन्द्र राठी, राधेश्याम जलक्षत्री, बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश मैजिक,

ईश्वर साहू, पंडित बसन्त तिवारी, पटेली, कुलवंत वैष्णव, मनीष पाठक, भूषण निर्मलकर, संजीव सिंह, जयदीप गुप्ता, पिंटू दुबे, स्वाधिन जैन, द्वारका साहू, सूर्य भान सिंह, चन्द्र भान सिंह, नकुल, रिखी राम, संजय तिवारी समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में दुर्ग से 5 टॉपर…...

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में हमारे दुर्ग जिले के 5...

भिलाई निगम का एक और कांग्रेस पार्षद बर्खास्त: दुर्ग...

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर-35 (शारदा पारा) के कांग्रेस पार्षद मो. सलमान को दुर्ग संभाग आयुक्त ने किया बर्खास्त फर्जी जाति प्रमाण...

दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…...

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

ट्रेंडिंग