PCC का फरमान, चुनाव लड़ना है तो जमा करो पांच महीने का वेतन: कांग्रेस पार्षदों को दावेदारी के साथ जमा करने होंगे 50 हजार, जारी हुआ लेटर, देखिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्षदों के लिए एक फरमान जारी किया है। फरमान के मुताबिक, कांग्रेस पार्षदों को PCC में पांच माह का वेतन जमा कराना होगा। PCC ने सभी कांग्रेस पार्षदों को राशि जमा कराने के लिए पत्र जारी कर दिया है।

प्रदेश के एक पदाधिकारी का कहना है कि पीसीसी के नजरिए से देखा जाए तो यह मामूली रकम है। या यूं कहें कि पूरे पांच साल की सैलेरी में से मात्र पांच महीने की सैलेरी पीसीसी ने जमा करने कहा है। पार्टी फंड के लिए पीसीसी की यह पहल अच्छी है। पार्षदों का नजरिए कुछ और ही है। पांच महीने की सैलेरी देना इनको भारी पड़ गया है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में दावेदारी करने गए सीटिंग पार्षदों का चेहरा देखने लायक हो गया था जब शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने पीसीसी के निर्देशों का हवाला देते हुए दावेदारी के लिए पेश किए जाने वाले आवेदन के साथ पांच महीने की सैलेरी जमा करने की बात कही। यह मनमोहन सिंह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार तय हुआ था। राशि जमा कराने के बाद ही फिर चुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस के पार्षद।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...