भिलाई में गाभिन गाय को ईट से मारने का मामला: बेरहम 4 आरोपियों में से 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश कर रही पुलिस… पेट में पल रहे बच्चे और गाय दोनों की हो गई थी मौत

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में गाभिन गाय पर ईट से हमले करने वाले दो फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, लड़ाई झगड़ा करते हुए गाभिन गाय पर आरोपियों ने ईट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई और इलाज के दौरान गाय ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि, गर्भवती गाय को बेरहमी से मारने और लोगों से गाली-गलौज कर गुंडागर्दी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अमन कुमार दुबे ने 15 दिसंबर को मामले में FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि, अवधेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय उर्फ मोनू, कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू और प्रमोद उपाध्याय उर्फ छोटू ने उसकी गर्भवती गाय की ईंट पत्थर से मारा है। उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की।

गाय उस समय उसके घर पर बंधी थी। उसको ईंट-पत्थर के हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश उपाध्याय (30), कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...