रायपुर के VIP रोड में अविनाश एलिगेंस में बड़ा हादसा: सेंटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, 9 हुए घायल… हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, कलेक्टर-SSP मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित अविनाश एलिगेंस में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदुर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की सेंटरिंग गिर कर ध्वस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मलबे के निचे दबने से मौत हो गई और अन्य 9 मजदूर घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद कलेक्टर गौरव कुमार और SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को मलबे से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड़ पर अविनाश एलिगेंस नाम से एक इमारत बनाई जा रही है। रोज की तरह आज भी काम चल रहा था। इमारत की आठ मंजिला छत पर मजदूरों द्वारा सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड लगाकर ढलाई किया जा रहा था। इसी दौरान छत पर लगा सेंटरिंग मजदूरों पर गिर गया और मलबे के नीचे कुछ मजदूर दब गये। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने मलबे से दबे मजदूरों को निकाला। हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई है। वहीं, नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कलेक्टर गौरव कुमार और रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह पहुंचे हुये है। एसएसपी ने मीडिया को बताया कि मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मलबा हटाने का काम जारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...