CG – ड्राइवर ने किया 12वीं की छात्रा का अपहरण… दोस्त के मकान ले जाकर 4 दिनों तक करता रहा रेप… पुलिस ने आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार

CG

कोरबा। कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बारहवीं की छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू की पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया जेल भेज दिया गया है। पेशे से ड्राइवर आरोपी ने छात्रा को रायपुर में दोस्त के मकान में रखा था। आपको बता दे कि नाबालिग छात्रा 6 दिनों पहले स्कूल जाने के नाम से घर से निकली थी। लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल, रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने पर भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी घनश्याम केवट (24) छात्रा को जबरदस्ती रायपुर ले गया था। आरोपी रायपुर में 4 दिनों से नाबालिग छात्रा को अपने कब्जे में रखे हुए था।

नाबालिग छात्रा 12वीं कक्षा का पढ़ाई कर रही है। स्कूल जाने के नाम से घर से साइकिल से निकली थी। उसने साइकिल को एक साइकिल दुकान में बनवाने के लिए दिया। छात्रा जब काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंची तब परिजन परेशान हुए।

परिजनों ने स्कूल जाकर इसकी जानकारी ली को पता चला छात्रा स्कूल ही नहीं आई है। परिजनों मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि छात्रा रायपुर में किसी युवक के कब्जे में है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी एक टीम तैयार कर रायपुर के लिए रवाना किया। ASI सुदामा और संजय सिंह अपनी टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए। जहां आरोपी और नाबालिग छात्रा को बरामद किया गया।

पकड़ा गया आरोपी घनश्याम केवट मुलमुला जांजगीर जिले का रहने वाला है। आरोपी रायपुर में किसी निजी कंपनी में काम करता है, जो पेशे से ड्राइवर है। आरोपी ड्राइवर कोरबा स्कूल में सामान छोड़ने आता था।

इस दौरान छात्रा से युवक की जान पहचान हुई। फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों की एक दूसरे से बातचीत होती रही। वारदात वाले दिन वह कोरबा पहुंचा और नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती अपने साथ रायपुर ले गया। जहां दोस्त के मकान में उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...