पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले दबोचे गए: दुर्ग में मड़ई मेला के दौरान मचाने लगे उत्पात… आरक्षक ने रोका तो करने लगा बहस, एक आरोपी पहले भी जा चूका है जेल

दुर्ग। दुर्ग पुलिस से अभद्रता करने वाले पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी पहले भी गौ तस्करी के मामले में जेल जा चूका है। दुर्ग SP जीतेन्द्र शुक्ल ने वर्तमान में सार्वजनिक स्थान व मड़ई मेला तथा रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। 10.01.2025 से 12.01.2025 तक ग्राम उतई में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ है।

10.01.2025 को दिन में मड़ई कार्यक्रम पश्चात् रात्रि में दशहरा मैदान बैला पसरा बाजार चौक उतई में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें थाना उतई से पुलिस बल की ड्युटी लगाई गई थी। रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुबह करीबन 05.00 बजे उतई निवासी छन्नु गिरी गोस्वामी एवं अमन देशलहरे सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच में चढ़कर कार्यक्रम को चालू करो और डांस करो कहकर उपद्रव करने लगे जिसे देखकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक दिलीप सिदार के द्वारा समझाया गया किन्तु उक्त दोनों उपद्रवियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए 11.01.2025 को आरोपी 01. छन्नू गिरी गोस्वामी पिता स्व0 सागवत गिरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष निवासी आदर्श नगर उतई जिला दुर्ग एवं 02. अमन देशलहरे पिता विष्णु देशलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 उतई जिला दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छन्नू गिरी गोस्वामी पूर्व में थाना उतई में चोरी, पशु तस्करी तथा थाना पाटन में पशु तस्करी के आरोप में जेल जा चूका है। माननीय न्यायालय के आदेश पर वर्तमान में जमानत पर था। जिसकी जमानत निरस्त करने प्रतिवेदन न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, ध्रुव नारायण चन्द्राकर एवं किशन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...