CG – पत्रकार परिवार मर्डर अपडेट: जमीन विवाद में 3 लोगों की हत्या… 24 घंटे के अंदर 23 आरोपी गिरफ्तार… सभी आरोपी मृतकों के रिश्तेदार

CG

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पत्रकार के परिवार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को पत्रकार के माता, पिता और भाई की हत्या कर दी गयी थी। आरोप है कि पूरा विवाद जमीन मामले से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जगन्नाथपुर गांव में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद था। मामला प्रतापपुर के न्यायालय में विचाराधीन था। इसमें डिग्री माघे टोप्पो के पक्ष में मिली थी।

गुरुवार को माघे टोप्पो के परिवार और उनके तीन भाईयों के साथ खड़गवां थाने में पुलिस के सामने समझौता हुआ था कि, उस जमीन पर माघे टोप्पो का परिवार खेती कर सकता है।

शुक्रवार को विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे थे। वे उक्त जमीन पर सरसों बोने के लिए जुताई करा रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को मिली तो दोपहर में माघे टोप्पो के भतीजों सहित करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया।

विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से चारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर कल्हाड़ी से हमला कर दिया। नरेश टोप्पो, बसंती टोप्पो और माघे टोप्पो के सिर पर ढाई-ढाई इंच के गड्ढे मिले हैं। नरेश टोप्पो और बसंती टोप्पो की मौके पर मौत होने से हमलावर डरकर भाग निकले।

उमेश टोप्पो पर भी हमला हुआ, लेकिन उसने भागकर जान बचाई और अपने भाई पत्रकार संतोष टोप्पो को घटना की सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 115(2), 190, 191(3), (103) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार (62), मंधारी राम (60), रामधनी (48), बिहारी (60), रोवन (50), सियाराम (58), धरमसाय (70), अनुकलाल (45), उजेन्द्र उर्फ उजर (35), बिरेन्द्र टोप्पो (29), प्रदीप टोप्पो (30), नरेन्द्र टोप्पो (30), सम्मू (37), महाजन टोप्पो (26), दिवालसाय टोप्पो (26), कमलेश टोप्पो (32), अमेन्द्र कुमार (46), प्रकाश टोप्पो (23), गुंजा राम (32), रामप्रसाद टोप्पो (37), बाबूलाल (60), बुच्ची उर्फ बैशाखो (22) जसिंता टोप्पो (22) सभी निवासी ग्राम केरता डुबकापारा शामिल हैं।

घटना के पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हमलावर लाठी, डंडे से लैस होकर खेत में पहुंचे थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की तस्दीक कर रही है। वीडियो में हमलावर करीब 15-16 की संख्या में दिख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...