यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा नेक कार्य जारी… एक और अंतिम संस्कार कर आयोजित की अंतिम अरदास और लंगर; समिति के लोगों ने दिया कंधा, इंदरजीत सिंह भी हुए शामिल

भिलाई। सरदार बूटा सिंह ढांचा भवन कुरूद में किराए के घर में रहते थे। जो कि पिछले 3 वर्षों से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। उनकी 3 बेटी है। जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो गई और 1 बेटी घर पर सिलाई करती है 1 बेटी स्टेशनरी दुकान में काम करती है। उनके इलाज का जिम्मा इंदरजीत सिंह (छोटू) ने लिया था। कल उनकी बेटी का कॉल आया कि पापा की मृत्यु हो गई है। जिसके लिए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा उनके उद्देश्य के तहत मृत्यु के बाद लंगर सेवा और पाठ की सेवा आज की गई। बूटा सिंह का सह सम्मान से उनका अंतिम संस्कार यूथ सिख सेवा समिति भिलाई की टीम के द्वारा किया गया। एक समय तो ऐसा भी था जब कंधा देने के लिए भी कोई घर पर पुरुष नहीं था। केवल 2-3 लोग ही थे जिसकी जानकारी यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी गई और वो स्वयं वहां आए जिसके बाद वो मुक्तिधाम तक पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। संस्कार का समान से लेकर गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई की टीम के द्वारा की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...