दुर्ग के 3 दिव्यांग बच्चों ने जीती संगीत प्रतियोगिता, कार्यक्रकम में देशभर से आए थे ब्लाइंड बच्चे

दुर्ग। जिले के 3 दिव्यांग बच्चों ने रुड़की में आयोजित प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिता में पहला स्थान लाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस नेशनल प्रतियोगिता में देशभर से हजारों की संख्या में नेत्रहीन बच्चों ने भाग लिया था। दुर्ग के आयुष गुप्ता, विवेक यादव और लेमन ने नेत्रहीन होते हुए भी प्रतियोगिता में भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत का ऐसा संयोजन प्रस्तुत किया कि उन्हें सुनकर हर कोई तीनों की जमकर तारीफ की।

दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति में उनकी गायन शैली, सुरों की सटीकता और आवाज़ की गहराई ने निर्णायकों को बेहद प्रभावित किया। आयुष का कहना है कि संगीत उनके लिए सिर्फ कला नहीं, बल्कि जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।

विजेता आयुष की मां ने कहा कि आयुष ने बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि दिखाई थी। जब वो उसके भविष्य को लेकर चिंतित थे, तब उसने खुद हमें आश्वासन दिया कि वह अपनी आवाज और संगीत के माध्यम से कुछ बड़ा करेगा। उसकी यह सफलता न केवल उसके लिए बल्कि हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...