CGPSC scam : अब तक 7 लोगों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, इस दिन होगी सभी की पेशी

CGPSC scam case : रायपुर. CGPSC घोटाला मामले में सीबीआई ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. सभी को 15 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया. इस मामले में गिरफ्तार श्रवण कुमार गोयल और टामन सोनवानी की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर 15 को पेश होंगे. इसी दिन इन 5 आरोपियों को भी पेश किया जाएगा. इसके बाद सभी की एक ही पेशी डेट चलेगी, क्योंकि सभी की गिरफ्तारी एक ही अपराध में दर्ज FIR में हुई है.

सीबीआई ने सोमवार को CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नीतेश सोनवानी, साहिल सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को कोर्ट में पेश किया. तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को भी पेश किया गया, जहां सभी को 15 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया. बता दें कि टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नीतेश सोनवानी का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है. वहीं साहिल सोनवानी का DSP के पोस्ट पर सलेक्शन हुआ है. इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार दोनों का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है.

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदार समेत कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे. इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. इस केस की जांच जारी है. इस मामले में सीबीआई अब तक सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उनके भतीजे नीतेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल और उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर चुकी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...