रायपुर गौकशी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था. पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान 226.6 किलो गौ मांस बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा और अब फिर एक आरोपी शाहिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस तरह से मामले में अब तक कुल 9 लोग जेल जा चुके हैं.

गौकशी मामले में शुरुआत में आजाद थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें समीर मंडल (36 वर्ष), खुर्शीद अली (80 वर्ष), मुन्तजीर हैदर (30 वर्ष), अशफाक अली (47 वर्ष), अरमान हैदर (28 वर्ष), और ईरशाद कुरैशी (28 वर्ष) शामिल थे. इसके बाद, पुलिस ने दो महिलाओं, बिलकिस बानो (70) और एरम जेहरा (30) को गिरफ्तार किया. अब इस मामले में एक और आरोपी शाहिद खान (42) को गिरफ्तार किया गया है.

शाहिद खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ जारी है. आरोपी शाहिद खान आर.डी.ए. कॉलोनी, टिकरापारा का निवासी है.

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 299, 325, बी.एन.एस., और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की है. मामले की पुलिस की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...