रायपुर में हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला पर गिरी ई-रिक्शा, सिर पर चोट आने से मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद ई-रिक्शा एक पैदल चल रही महिला के ऊपर गिर गई। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि कार कोई लड़की चला रही थी।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार सवार महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में CCTV फुटेज के सामने आने के बाद ई-रिक्शा चालक पर भी पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि घायल महिला 20 मिनट तक सड़क पर तड़पती रही। इस दौरान एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन मदद नहीं मिली। बाद में एक कार चालक की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हाे गई।

ई-रिक्शा में बैठे किसी को नहीं आई चोट

भगत सिंह चौक पर हुए हिट एंड रन मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें ई-रिक्शा चालक रेड सिग्नल होने के बावजूद सिग्नल जंप कर जाते हुए दिख रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, कार जिधर जा रही थी उधर सिग्नल खुला था लेकिन बंद होने ही वाला था। कार आगे निकल ही रही थी कि रेड सिग्नल जंप कर आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि अल्टो कार एक लड़की चला रही थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान उसके रिक्शा में कुल 3 लोग सवार थे। ई-रिक्शा में बैठे किसी को चोट नहीं पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...