CGPSC एग्जाम: इस दिन होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

रायपुर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से व्यक्तिगत प्रवेश पत्र आयोग के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 33 जिला मुयालयों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर 9 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरा पेपर 9 फरवरी को ही दोपहर 3 से 5 बजे तक लिया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर एसएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें। यहां, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...