सीएम से सर्व आदिवासी समाज ने की मुलाकात….. विस उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी ने विकास के लिए घोषणा पर जताया आभार

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण और बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है।

प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष 10 दिसंबर को बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेले में मुख्यमंत्री ने 65 लाख रुपए की राशि विभिन्न कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...