लोकार्पण कार्यक्रम में बवाल, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का लगाया आरोप

बलौदाबाजार. जिले के भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. बुधवार को करोड़ों के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया था. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों के जेसीबी और दूसरे वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम होना था. कांग्रेस के विधायक, अध्यक्ष और पार्षदों को आमंत्रण ना देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा. यहां वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे. प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का लोकार्पण कर रहे थे. कांग्रेस के शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा कि नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों को मारने की बात कही. इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई.

सबको साथ लेकर नगर का विकास करेंगे- शिवरतन शर्मा

इस मामले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज भाजपा की सरकार ने नगर के विकास के लिए राशि दी है, उसका विरोध करने कुछ मुट्ठी भर लोग आए थे. हम नगर का विकास करना चाहते हैं. सबको साथ लेकर करना चाहते हैं. अगर सब साथ देते हैं तो बहुत अच्छी बात है. अगर घर बैठे रहेंगे तो उनके बिना भी विकास करेंगे. उनके विरोध के बावजूद बीजेपी भाटापारा नगर को सुंदर स्वच्छ बनाएगी.

कांग्रेस ने की भाजपा नेताओं पर FIR की मांग

बवाल के बाद हालात को काबू करने के लिए ASP हेमसागर सिदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद कांग्रेसियों ने थाने के बाहर धरना दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR की मांग की.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...