मैत्री नगर में रामजन्मोत्सव: चना व शरबत का किया वितरण, अतिथि रजनी बोलीं – हमें भगवान राम के चरित्रों से लेनी चाहिए सीख

भिलाई। रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 27 मैत्री नगर में रामनवमीं हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें बतौर अतिथि सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, सरयू ब्राह्मण समाज से प्रभुनाथ मिश्रा एवं पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर व अन्य पार्षद थे। कार्यक्रम में पधारी रजनी बघेल ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके आदर्श हैं। हमें उनके जीवन चरित्रों से सीख लेनी चाहिए।

वही प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे भाजा हैं। यहां भांजे का विशेष सम्मान होता है। आज राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर पुनः रामराज्य लाना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजकों ने आम राहगीरों को चना व शरबत का वितरण किया। उत्सव में अनिल मिश्रा, उमेश पांडेय, त्रिभुवन पांडे, गिरिजाशंकर पांडेय, ममता शर्मा, उर्मिला पांडेय, अनु चंद्राकर, सुधाकर रेड्डी, विक्की सोनी, सुजीत यादव, राजू चंद्राकर, बीएन सिंह व राजीव खुल्लर सहित वार्डवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...