दुर्ग: अवैध धान खरीदी/बिक्री करने वालो पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की कार्यवाही, 270 कट्टा धान किया गया जब्त

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में फर्जी/अवैध धान की बिक्री रोकने सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत 16 जनवरी को ग्राम माटरा में राजेश साहू के ब्यारा के समीप अवैध धान संग्रहण की मौखिक सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धमधा ने खाद्य निरीक्षक धमधा के साथ संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया। मौका जांच में ब्यारा मालिक द्वारा अपने धान के संबंध में टोकन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। ब्यारा के समीप ही 270 कट्टा धान अवैध रूप से पाये जाने पर जप्ती कार्यावाही के दौरान संजय राजपूत द्वारा 270 कट्टा धान स्वयं का होने का दावा किया गया किन्तु मौके पर इसके संबंध में कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। वैध प्रमाण या दस्तावेज के अभाव में उक्त 270 कट्टा धान को निरीक्षण टीम द्वारा मण्डी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धमधा मण्डी को सुपुर्द किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...