बड़ा ट्रेन हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुवाहाटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ यात्री उस समय रेलवे ट्रैक पर उतर गये थे। उस वक्त दूसरी दिशा से आ रही कोणार्क एक्सप्रेस के चपेट में ये लोग आ गई। मौके पर राहत कार्य जारी है।

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी जारी रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस तकनीकी समस्या के कारण बटुवा गांव के करीब रूकी हुई थी। ट्रेन रूके होने से कुछ लोग उतरकर, दूसरे ट्रैक पर खड़े थे। उसी वक्त दूसरे ट्रैक पर कोणार्क एक्सप्रेस आ रही थी। ऐसे में ट्रैक पर खड़े लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। श्रीकाकुलम की पुलिस अधीक्षक जी आर राधिका ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब तक हमने छह शवों की पहचान कर ली है। राजकीय रेलवे पुलिस यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है कि कहीं और लोग हताहत तो नहीं हुए।

इस बीच मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...