CG CRIME : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी पति गिरफ्तार

राजनांदगांव। छुरिया इलाके के गहिराभेड़ी में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की थी।

छुरिया पुलिस ने बताया कि 13 मई को उर्मिला बाई साहू अपने बाड़ी में अधजली स्थिति में मिली, जिसे राजनांदगांव के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में सामने आया कि उर्मिला का पति डोमेश साहू उसे शादी के बाद लगातार प्रताड़ित कर रहा था। दहेज की बात को लेकर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उर्मिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी डोमेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...