क्या रिसाली में राशन कार्ड के नाम पर ऊपरी कमाई कर रहे कर्मी?: सरप्राइज विजिट में मेयर शशि पहुंची दफ्तर…दो टुक कहा-लोगों से पैसे मांगे तो खैर नहीं, जबरदस्ती चक्कर लगवाने वाले भी नपेंगे

भिलाई। राशनकार्ड की आड़ में ऊपरी कमाई करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। रिसाली नगर पालिक निगम की महापौर शशि सिन्हा ने उक्त बाते कही। वे सोमवार को टंकी कार्यालय स्थित राजस्व विभाग के राशनकार्ड शाखा, कर वसूली, जन्म-मृत्यू पंजीयन शाखा का औचक निरीक्षण की।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान राशनकार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि निगम में सार्वधिक शिकायत इसी शाखा से है। रूपए मांगने से लेकर कार्ड में नाम जुड़ाने व काटने के अलावा नामों का संशोधन कराने कार्यालय आने वाले कार्डधारी भटकते रहते है।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी इसे अंतिम चेतावनी समझे। शिकायत मिलने पर वे किसी को नहीं छोड़ेगी। सीधे निलंबन कार्यवाही की अनुसंशा आयुक्त से करेंगी। महापौर के साथ महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, सनीर साहू, पार्षद जमुना ठाकुर आदि मौजूद थे।

पाइप लाइन की शिकायतों पर अलर्ट रहे
निरीक्षण के दौरान महापौर और परिषद के सद्स्यों ने जलकार्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पानी को लेकर अलर्ट रहे। किसी भी प्रकार से पाइप लाइन लिकेज अथवा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में जल आपूर्ति की मांग पर त्वरित निराकरण करे। महापौर शशि सिन्हा ने स्टोर का निरीक्षण कर सामानों के रख रखाव के बारे में भी जानकारी ली।

स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों की ली क्लास
नगर पालिक निगम रिसाली में टैक्स संकलन करने वाली स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों से भी महापौर ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली के पहले निर्धारण फार्म मौके पर भरा जाए। ताकि निगम को मिलने वाली राशि वास्तविक हो। गड़बड़ी मिलने या फिर अधिक राशि लेने पर सीधे कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...