भिलाई। ट्रक चोर लगातार शहर में सक्रिय हो गए है। जिसे लेकर पुलिस परेशान हो रही है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। जहां 12 चक्का का ट्रक अज्ञात ने पार कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि कबीर नगर निवासी राजकुमार चौधरी अपना 12 चक्का ट्रक सीजी 07 एई 5534 चलाता है। 9 अप्रैल को रायपुर से अकोला महाराष्ट्र के लिए भाड़ा लिया था। राजकुमार ने रायपुर स्थित श्रीराम रोलिंग मिल यूनिट तीन से 25.40 टन लोहे का पाइप लोड किया। लोड किए गए लोहे की कीमत 18.84 लाख रुपए है। उसने ट्रांसपोर्टर से 17 हजार रुपए एडवांस लिया और फिर ट्रक लेकर अकोला निकला। रायपुर से आने के बाद ट्रक मालिक ने ट्रक को इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ा कर दिया और अपने घर चला गया। इस बीच 10-11 अप्रैल की दरमियानी रात ट्रक गायब हो गया। पीड़ित आसपास खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर घटना की शिकायत पुलिस से की है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। जांच में पता चला कि ट्रक छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में ही है। ट्रक को पहले 10 अप्रैल की रात 1.45 बजे रुकमणी इंण्डस्ट्रीज एरिया धर्मकाटा के पास देखा गया था। इसके बाद आरोपी ट्रक लेकर डबरा पारा की ओर लौटा। इसके अलावा गुरुनानक स्टील्स चौक के पास 2 बजे के आस-पास बजे पुलिस ने ट्रक को सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है।
बताओ भला…25 टन लोहे से भरा ट्रक ही पार कर दिया, अब दुर्ग पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

खबरें और भी हैं...संबंधित
CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...
कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...
नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...
सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
