डांस के दौरान धक्का देना पड़ा महंगा : भिलाई में कटर से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक पर डांस के दौरान धक्का देने पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने कटर निकाला और युवक का गला रेत दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टकला उर्फ संतोष प्रसाद (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबेडकर चौक कृष्णा नगर शिव मंदिर के पास रहता है। उसने बताया कि 18 जनवरी की रात उसके परिचित की बारात आई थी। सभी लोग बारात में नाच रहे थे। डांस के दौरान संजू उर्फ शशिकांत ने उसे धक्का मार दिया। नशे में होने की वजह से दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर टकला ने अपनी जेब से कटर निकालकर संजू के गले, चेहरे और कान के नीचे 3-4 वार कर दिए। इससे संजू लहूलुहान होकर गिर गया।

विवाद को शांत कराने आए चंद्रकार पर भी टकला ने कटर से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद आरोपी भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने 112 को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस ने बताया कि टकला आदतन अपराधी है। वो पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई अपराध दर्ज है। पुलिस ने उसके पास खून से लथपथ चाकू को जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...