दुर्ग में 36 लाख की ठगी : GST ऑफिसर के बेटे ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

दुर्ग। शातिर ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठगी के शिकार बना रहे। ऐसे ठगों से सावधान रहें। ताजा मामला दुर्ग से फिर आया है, जहां पुलिस ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्ग निवासी और बीआईटी कॉलेज दुर्ग की अपनी सीनियर से 36 लाख रुपए की ठगी की है।

स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वैष्णवी के मुताबिक, वो साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ (28 साल) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई।

वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी। 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया। उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। डिग्री लेने आया है। उनके ऑफिस में कोई जॉब है क्या। इस पर वैष्णवी ने कहा जॉब होगी तो उसे बताएगी। फोन पर बात करते करते ही तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वाइन आनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। उसने वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इनवेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। वैष्णवी इससे उसके बातों में आ गई।

बड़े रिटर्न का लालच देकर ठगे 36 लाख

तनमय ने वैष्णवी से कहा कि इसमें बड़ा इनवेस्ट करोगे तो काफी बड़ा फायदा होगा। पैसा रिटर्न की वो गारंटी लेता है। वैष्णवी उसकी बातों में आ गई और उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए। जब वैष्णवी ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उन्हें घुमाने लगा। बाद में उसने सुपेला थने में केस किया।

नागपुर से पकड़कर लाई पुलिस स्मृति नगर और क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम तनमय को पकड़ने के लिए नागपुर गई थी। पुलिस की टीम उसके लोकेशन को ट्रैस कर उसके न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर पहुंची और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर दुर्ग लाई।

पिता नागपुर सीजीएसटी में हैं अधिकारी

तनमय के पिता विनोद कोहड़ सेंट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट में स्टेटिक्स डिपार्टमेंट में सुप्रीटेंडेंट हैं। वो इससे पहले भोपाल, रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, दुर्ग, जगदलपुर, भांटापारा, बिलासपुर में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। प्रमोशन पाकर सुप्रीटेंडेंट बनने के बाद कुछ समय रायपुर फिर उसके बाद से नागपुर, कस्टम में गए और वर्तमान में नागपुर में पदस्थ हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...