अब आरटीओ के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति : तुंहर सरकार तुंहर द्वार से घर बैठे मिले ड्राइविंग लायसेंस, परिवहन विभाग ने जारी किया हेल्प लाइन…

भिलाई। यह सुकून दबने वाली खबर है कि ड्रायविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ ऑफिस का अब चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह सुविधा उनके घर के दुवार पर मिलने जा रही है। परिवहन मंत्री मो. अकबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया कर रहा है। इसके तहत केवल जून से मार्च तक 10 माह की अवधि में 8 लाख 52 हजार 136 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 5 लाख 61 हजार 799 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 2 लाख 90 हजार 337 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। मंत्री अकबर
इस योजना के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रख रहे हैं। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है। इसे सुलभ बनाने हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जिसमें सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...