दुर्ग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब निर्माण और बेचने वालों का सिंडिकेट तोड़ा… कुल 88 लीटर और 500 Kg लाहन जब्त; 5 अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग आबकारी विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण और बेचने वालों का सिंडिकेट तोड़ा है। कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी. आर. साहू के मार्गदर्शन में आज प्रातः गश्त के दौरान ग्राम घटियाखुर्द थाना नंदिनी नगर में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं धारण की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी राहुल पारधी, नागेश्वर पारधी, अनिकेत पारधी, बबला पारधी, संजू पवार जाति पारधी, मुंशी राम पारधी के कब्जे से 44.64 लीटर देशी व विदेशी मदिरा जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 28000 रूपये है।

43 लीटर कच्ची मदिरा गुड़ निर्मित, जिसका बाजार मूल्य 6400 रूपये है एवं 500 किलोग्राम लाहन, जिसका बाजार मूल्य 25000 रूपये है तथा भारी मात्रा में मदिरा निर्माण सामाग्री गैस, चूल्हा, डेचकी आदि जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10000 रूपये है। इस प्रकार जप्त मदिरा एवं सामग्रियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 69400 रूपये है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) एवं 34 (1) (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को जेल दाखिला किया गया तथा 01 आरोपी मुंशी राम पारधी के विरूद्ध 34 (1) (ख) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त प्रकरण में आबकारी विभाग दुर्ग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, पकंज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू, हरिश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, प्रियंक ठाकुर, गितांजलि तारम, कीर्ति ठाकुर, अनामिका टोप्पो, भोजराम रत्नाकर, आबकारी मुख्य आरक्षक सन्तोष दुबे, प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक देवप्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव खुलदीप यादव के साथ संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.पी. सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक पाण्डेय एवं ड्राईवर कृष्ण कुमार कोसले का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...