वैशाली नगर विधानसभा में होंगे कई विकास कार्य: सभी बाजारों की जल्द सुधरेगी हालत… MLA रिकेश के प्रस्ताव पर कृषि मंत्री नेताम ने दी पौने 3 करोड़ की स्वीकृति

  • पावर हाऊस, सुपेला, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, कुरूद बस्ती, ढांचा भवन, गोल मार्केट में होंगे विकास कार्य

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य होंग। दरहसल नव वर्ष पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर 2 करोड़ 78 लाख के विकास कार्यों को 10 जनवरी को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। आपको बता दें कि लगभग पौने 3 करोड़ रूपये की इस स्वीकृति से वैशाली नगर विधानसभा में पावर हाऊस और सुपेला सब्जी मंडी, गोकुलधाम व कुरूद बस्ती, ढांचा भवन कुरूद बाजार, हाउसिंग बोर्ड मार्केट, कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड, लक्ष्मी नगर सुपेला मार्केट, वैशाली नगर गोल मार्केट, जवाहर नगर क्षेत्र में सीसी रोड, नाली, डोम शेड और सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य होंगे।

सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत सभी मार्केट में सीसी रोड, नाली की समस्या लंबे समय से थी, विधायक बनने के बाद उन्होंने शहर के सभी बाजारों को व्यवस्थित करने कार्य योजना बना कर विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पत्र प्रेषित किये थे। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के संभागीय कार्यालय से 2 करोड़ 78 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।

उन्होंने संभावना जताई है कि आने वाले अप्रैल महीने से सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। इन कार्यों से पावर हाऊस, सुपेला, हाउसिंग बोर्ड, कुरूद, वैशाली नगर, जवाहर नगर में लगने वाले बाजारों में सड़क नाली की व्यवस्था दुरुस्त होने से बाजार पहुंचने वाले लोगों को सहुलियत होगी, साथ ही सब्जी बाजार में चबूतरा पर व्यवसाय करने वाले लोगों को बाजार को साफ सुथरा बनाए रखना भी संभव होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...