CG – नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर फिरा पानी: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे 5- 5 किलो के 8 IED बम… किया गया डिफ्यूज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जहां सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5- 5 किलोग्राम के 8 IED बरामद किया है। नक्सलियों ने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी और पीड़िया जाने वाले रास्ते पर अलग-अलग जगहों पर पांच-पाांच किलो के आठ आईईडी प्लांट कर रखे थे। जिसे डीआरजी, बीडीएस बीजापुर, सीआरपीएफ व कोबरा बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान बरामद कर उसे वहीं सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। लेकिन जवानों की तत्परता व सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...