CG – अवैध संबंध और मौत: धान की रखवाली करने गए खेत, काम है बोलकर दोस्त गया बस्ती… मित्र को तलाशते हुए अपने घर गया युवक… पत्नी के साथ मिला वो, आहात होकर पति ने खा लिया जहर

CG

रायगढ़। पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध को लेकर क्षुब्ध एक ग्रामीण ने जहर खा लिया। पांच दिनों तक रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय दशरथ पटेल, निवासी गोपालपुर सारंगढ़, 15 जनवरी को अपने घर में खाना खाने के बाद अपने पड़ोसी लक्ष्मण पटेल के साथ धान की रखवाली करने खेत गया हुआ था। रात साढ़े 11 बजे लक्ष्मण पटेल अपने दोस्त दशरथ को बस्ती से कुछ काम करके आने की बात बोलकर निकला।

लक्ष्मण पटेल के काफी समय तक नहीं लौटने के बाद दशरथ उसे ढूंढने बस्ती की तरफ गया, लेकिन बस्ती में उसके कहीं नहीं मिलने पर जब वह अपने घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया इस दौरान काफी देर बाद उसकी पत्नी ने जब दरवाजा खोला तो उसने देखा कि उसका दोस्त लक्ष्मण पटेल उसी के घर में मौजूद था। इसके बाद दशरथ ने पत्नी के परिवार वालों को बुलाकर उसे उनके साथ भेज दिया।

16 जनवरी की सुबह साढ़े 10 बजे लक्ष्मण पटेल अपने पड़ोसी दशरथ पटेल के पास खलिहान में पहुंचकर उसे उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात कहते हुए चिढ़ाने लगा। जिससे क्षुब्ध होकर दशरथ पटेल ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने चाचा जोकि दूसरे गांव में रहता है उसे पूरी बात बताई।
दशरथ पटेल का चाचा जब उसके घर पहुंचा तो देखा कि वह उल्टी कर रहा था, जिसे आनन-फानन बरमकेला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उसे 17 जनवरी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान दशरथ पटेल की मौत हो गई। बहरहाल जहर सेवन से दशरथ पटेल की मौत हो जाने के बाद तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...