दुर्ग पुलिस ने 7 साल की बच्ची को 1 घंटे में ढूंढ निकाला… साइबर प्रहरी ऐप साबित हुआ वरदान

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के वृन्दानगर बोरसी निवासी 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची जो लापता हो गई थी। उसे दुर्ग पुलिस ने साइबर प्रहरी ऐप के माध्यम से केवल एक घंटे में ढूंढ लिया। मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2025 को दोपहर 1:30 बजे बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेलने के लिए घर से निकली थी। शाम 6:30 बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने थाना पदमनामपुर में बच्ची के गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और साईबर प्रहरी ग्रुप को बच्ची का फोटो भेजा। साईबर प्रहरी के सदस्य ने जानकारी दी कि बच्ची ग्राम धनोरा में चल रहे एक भंडारे में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत वहां जाकर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया और उसे उसके पिता गजराज विश्वकर्मा के हवाले कर दिया। इस तरह पुलिस और साईबर प्रहरी ग्रुप की मदद से बच्ची को सही सलामत उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...