भिलाई निगम उपचुनाव: निगम कमिश्नर ने मतदान केंद्रों का किया निरिक्षण… इन दो वार्डों में होगा By-election

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में उपचुनाव होना है। जहां पर आचार संहिता प्रभावशील है। जहां पर शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी के पास 8 बूथ रहेगे एवं वार्ड 35 शारदा पारा में जनता स्कूल 5 एवं दुर्गा पारा शासकीय स्कूल में 2 बूथ पर मतदान होगा। वहीं पर वार्ड वासी अपने वार्ड के प्रत्यासियो के चयन के लिए मतदान करेगें।

आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, विशेष रूप से साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रवेश/निकासी द्वार, दिव्यांग बुर्जुगो के लिए रैम्प आदि व्यवस्था और ठीक करने के लिए कहे। पर्याप्त लाईट व्यवस्था हो, शौचालयो एवं बोरिंग में पानी पर्याप्त आना सुनिश्चित किया जाये। जिससे मतदान दल एवं मतदान करने वालो को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आदर्श आचार संहिता के सभी नियमो का परिपालन होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकरी वीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...