Google ने सेंट्रल इंडिया का पहला डिजिटल कैंपस भिलाई में खोला: रूंगटा R-1 कॉलेज में ओपन हुआ लैब… जानिए स्टूडेंट्स को क्या फायदे मिलेंगे?

भिलाई। विश्व की शीर्ष टेक कंपनी गूगल अब छत्तीसगढ़ के युवाओं को तराशेगी। गूगल ने गुरुवार को सेंट्रल इंडिया का पहला गूगल डिजिटल कैंपस भिलाई के रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित कर दिया है। इसके लिए रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष लैब तैयार की गई है। गूगल के क्लाउड 2.0 बेस्ड इस सेंटर के जरिए अब भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के टेक्निकल और नॉन टेक विद्यार्थियों को 42 तरह के कोर्स गूगल कराएगा। यह कोर्स पूरी तरह से मुफ्त होंगे। कोर्स पूरा होने पर गूगल उन्हें सर्टिफिकेट भी देगा।

गूगल फॉर एजुकेशन विंग की रीजनल मैनेजर ने किया उद्घाटन
इसके रजिस्ट्रेशन रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के जरिए करने होंगे। मध्य भारत के इस पहले गूगल डिजिटल कैंपस का रूंगटा ग्रुप में उद्घाटन करने के लिए गूगल फॉर एजुकेशन विंग की रीजनल मैनेजर पद्मावती जोशी नोएडा स्थित गूगल इंडिया कार्यालय से पहुंची। उन्होंने रिबन काटकर गूगल क्लाउड 2.0 डिजिटल कैंपस का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके लिए तैयार हुई लैब का निरीक्षण करने के बाद मौजूद करीब दो हजार स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुईं और उन्हें इस सेंटर के जरिए अपकमिंग टेक्नोलॉजी और उससे गूगल द्वारा विद्यार्थियों को दक्ष बनाने की योजना बताई।

गूगल डिजिटल कैम्पस 2.0 के बारे में जानिए
गूगल डिजिटल कैंपस 2.0 एक अत्याधुनिक ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जिसे छात्रों और पेशेवरों को तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक बाजार में लगातार आगे बढऩे के लिए डिजिटल कौशल से लैस करने डिजाइन किया गया है। गूगल डिजिटल कैंपस से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ उद्योगों द्वारा डिमांड की जा रही स्किल्स सीखने के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म के जरिए जहां गूगल खुद अपने एक्सपट्र्स से छात्रों को नई टेक्नोलॉजी सिखाएगा, वहीं लीडिंग इंडस्ट्रीज के एक्सपट्र्स भी विद्यार्थियों बेहतर कल के लिए तैयार करेंगे।

किस प्रकार के कोर्स होंगे?
गूगल डिजिटल कैंपस के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, डाटा एनालेटिक, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के कोर 42 तरह के प्रोग्राम सिखाए जाएंगे। इन कोर्स को अलग-अलग केटेगरी के लिए बांटा गया है। इस तरह विद्यार्थियों के पास करीब 1200 तरह के कोर्स होंगे। जिसे वे कहीं से भी बैठकर एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा इसका रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को गूगल की प्रीमियम सर्विसेज का भी मुफ्त एक्सेस मिल सकेगा। वे गूगल क्लाउड और एआई गूगल जेमिनाई जैसे टूल का उपयोग कर पाएंगे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा सेंटर
गूगल इंडिया के नोएड स्थित मुख्यालय ने सुक्ष्म अध्ययन और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करने के बाद मध्य भारत में रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज को अपने गूगल डिजिटल कैंपस के लिए सबसे उपयुक्त पाया। यह छत्तीसगढ़ में पहली बार है, जब दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन और एंड्रायड जैसे विश्व स्तर के प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली शीर्ष कंपनी गूगल ने अपना डिजिटल कैंपस भिलाई में स्थापित किया है। रूंगटा ग्रुप के सभी कॉलेजों को नैक से मिले ए ग्रेड, रैंकिंग्स और एनबीए जैसी मापदंडों पर खरा उतरने पर ग्रुप को डिजिटल कैंपस की सौगात दी। उद्घाटन में ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा, डायरेक्टर जनरल डॉ. मनीष मनोरिया, डायरेक्टर टीएंडपी डॉ. एडविन एंथोनी, डॉ. संजीव शुक्ला और डॉ. एजाजुद्दीन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...