भिलाई गौमांस कांड: दुर्ग पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक दो अरेस्ट

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई में गौमांस बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन पुलिस ने 25 वर्षीय धरम सोनी को अरेस्ट किया था। आज पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने तकियापारा निवासी आरोपी मोहम्मद अनीस कुरेशी (52 साल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 325,3(5) बीएनएस, 10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधि की धरा के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 19 जनवरी 2025 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत किया कि कृष्णा नगर हडडी गोदाम में गौमांस बिक्री हो रहा है इस सुचना पर मौके पर जाकर आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से करीब दस किलो गौ मांस तथा दुसरे मकान से तीस किलो गौं मांस व पाँच नग सिर तथा एक नग पैर का हडडी व मोहम्मद अनीस कुरेशी के गोदाम से दस नग गौ खाल को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सक्रियता का परिचय देते हुये आरोपी मोहम्मद अनीस कुरेशी पिता हाजी मोहम्मद मजीद उम्र 52 साल निवासी तकियापारा गनी पार्षद के घर के पास दुर्ग जिला दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को आज दिनांक 23.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अमरदास गंगेले, आर. सुर्यप्रताप सिंह, आर. दुर्गेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...