CG – घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार: 30000 रुपये लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार… किसान से मांगी थी 1 लाख रुपए की रिश्वत… दूसरी किस्त लेते हुए ACB ने पकड़ा

CG

सक्ती। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अब ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये घूस लेते अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सक्ती जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम ने राजस्व निरीक्षक दूसरी किस्त के 30 हजार रुपये के साथ पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक जमीन के सीमांकन के लिए किसान से रेवन्यू इंस्पेक्टर ने 1 लाख रुपये मांगे थे। 50 हजार रुपये वो पहले ले चुका था। बाकी के 50 हजार रुपये के लिए वो लगातार किसान को परेशान कर रहा था, जिसके बाद किसान ने एसीबी से इसकी शिकायत की।

एसीबी की जांच में शिकायत सही पाया गया, जिसके बाद राजस्व निरीक्षक बद्री नारायण जांगड़े को गिरफ्तार करने का प्लान तैयार किया गया। तय प्लान के तहत किसान को कैमिकल लगे नोट के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा गया। वहीं सादे लिबास में एसीबी की टीम भी आसपास में मौजूद रही।

जैसे ही 30 हजार रुपये रेवन्यू इंस्पेक्टर ने लिये, एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता किसान हसौद तहसील का रहने वाला है। किसान भातमाहुल का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...