दर्दनाक हादसे में भिलाई के युवक की मौत, 6 घायल: डैम देखकर लौट रहे थे, पेड़ से टकराई कार…सवार थे 7 लोग, एक की मौके पर ही मौत

भिलाई। एक दर्दनाक हादसे में भिलाई के एक युवक की मौत हो गई तो वहीं चार लोग घायल है। हादसा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के पास पिपरिया में हुआ। कार तेज रफ्तार में थी जो सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे को लेकर जो अपडेट्स आए हैं उसके मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ।


जानकारी मुताबिक भिलाई कोहका में रहने वाले मनीष वर्मा (33) निजी कार्यक्रम में खैरागढ़ के ग्राम राहुद आए हुए थे। जहां से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सभी छिंदारी बांध घूमने के लिए कार से निकले। कार में मनीष वर्मा के साथ चार महिलाएं और दो बच्चे भी मौजूद थे। सभी बांध घूमकर वापस लौट रहे थे, तभी पिपरिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे मौजूद पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चला रहे मनीष वर्मा को गंभीर चोटे आई थी, जिनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। कार में सवार अन्य 6 लोगों को भी चोंटे आई है, जिनमें चार को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...