वैशाली नगर विधानसभा को विकास कार्यों की सौगात: MLA रिकेश के प्रस्ताव पर डिप्टी CM अरुण साव ने 86 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिए 325 करोड़ रुपए… बोले – “अपने मार्गदर्शन में कराएं गुणवत्तापूर्ण विकास”

भिलाई नगर। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव ने विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग 86 कार्यों की स्वीकृति देते हुए 325 करोड़ रूपये की सौगात दी है।

आज बिहार के समस्तीपुर में मौजूद विधायक रिकेश सेन को मंत्री अरूण साव ने फोन पर यह जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के समग्र विकास के प्रति शासन एवं आपकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा आपके विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगरीय निकायों को विभिन्न मद एवं योजना अंतर्गत जनहित के विकास कार्यों के लिए यह स्वीकृति दी जा रही है। उप मुख्यमंत्री साव ने सभी कार्यों को अपने मार्गदर्शन में शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने विधायक रिकेश सेन को निर्देशित भी किया है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा वैशाली नगर विधानसभा को दी गई 325 करोड़ की सौगात के लिए विधायक रिकेश सेन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि स्वीकृत इस राशि से 86 महत्वपूर्ण कार्य होंगे। उन्होंने कार्य आबंटन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा उनके प्रस्ताव पर अधोसंरचना मद से 42 कार्यों के लिए 8 करोड़ 19 लाख, 15वें वित्त मद से 43 कार्यों के लिए 4 करोड़ 30 लाख और अमृत मिशन मद से 274.15 करोड़ के कार्य की स्वीकृति से वैशाली नगर में विकास की गंगा बहाने एक बड़ा रास्ता खुला है, इससे जन उपयोगी चिन्हित आवश्यक 86 अहम कार्य होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...